उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा सरकार को ‘अनुशासित और जिम्मेदार’ बनाने के लिए निकाय चुनाव में बसपा को जिताएं : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को अनुशासित व जिम्मेदार बनने को ‘बाध्य’ करने के लिए जनता से प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में बसपा को जिताने की अपील की है।

मायावती ने मंगलवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “जनविरोधी पार्टी व सरकारों को सही सबक सिखाने का जनता के पास वोट का सर्वोत्तम लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका इस्तेमाल देश के लोग चुनाव में अक्सर करते हैं। उप्र निकाय चुनाव में भी वोट का सही इस्तेमाल करके बसपा को जिताएं तथा सरकार को अनुशासित व जिम्मेदार होने के लिए बाध्य करें।”

उन्होंने कहा, “बढ़ती महंगाई, ग़रीबी, बेरोज़गारी व विचलित करती अन्य जन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए चुनाव में लोगों की भरपूर भागीदारी बहुत जरूरी है। अतः 11 मई को दूसरे चरण के उप्र निकाय चुनाव में लोगों से ज्यादा जोश एवं लगन के साथ वोट करने की अपील।” प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आगामी 11 मई को प्रदेश के नौ मंडलों में मतदान होगा। बसपा ने इन चुनावों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button