उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों का मशाल जुलूस 21 मई को

पडरौना, कुशीनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश इकाई कुशीनगर के द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन को एक पत्र सौंपकर आगामी 21 मई को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश इकाई कुशीनगर के तत्वाधान में एक मशाल जुलूस के आयोजन की सूचना दी गई है। जिला अध्यक्ष प्रभु नंद उपाध्याय एवं मंत्री विनोद कुमार दुबे के द्वारा दिए गए इस पत्र में इस बात का जिक्र है कि प्रांतीय संघ के द्वारा यह कार्यक्रम 17 फरवरी को घोषित किया गया था, जिसके अंतर्गत विभिन्न चरणों के बाद पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम घोषित है। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय रविंद्र नगर पर केंद्रीय परिषद से संबंध सभी घटक भी जुलूस में सम्मिलित होंगे । श्री उपाध्यय ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक शाम 5:00 बजे पुलिस चौकी रविंद्र नगर पर एकत्र होकर कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए मार्च करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षवर्धन राज, मंत्री विनोद कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button