उत्तर प्रदेशलखनऊ

मगहर धाम का पर्यटन विकास 1761.21 लाख से हो रहा: जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत हैरिटेज सर्किट में संतकबीर नगर स्थित मगहर धाम में 1761.21 लाख रूपये की लागत से विकास कार्य हो रहा है। मगहर में घाटों का निर्माण इण्टरप्रिटेशन सेन्टर, लाइट एण्ड साउन्ड का निर्माण, गजीबों स्मारक की प्रकाश व्यवस्था, नौकायन, प्रदर्शिका गैलरी तथा जनसुविधा के कार्य जारी है।

जयवीर सिंह ने कहा कि राज्य योजना अन्तर्गत जनपद संतकबीर नगर के संरक्षित स्मारक संत कबीर दास की समाधि तथा मजार परिसर के सुंदरीकरण, यात्री शेड, सर्कुलर स्टेज ऑफ स्टेच्यू, मार्बल स्टेच्यू 03 मीटर, पिचिंग ऑफ पॉण्ड, आरसीसी बेंच एवं सोलर लाइट सिस्टम के कार्य 544.76 लाख रुपये की लागत से कराये जा रहे हैं।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह स्थल संतकबीर दास जी जुडे़ होने के कारण भारी संख्या में देश-विदेश के अनुयायी इस स्थल के दर्शनार्थ आते रहते हैं। पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। इसको दृष्टिगत रखते हुए इस स्थल को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाने के लिए उक्त सभी निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन राजस्व अर्जन के साथ ही स्वरोजगार का एक महत्वपूर्ण जरिया भी है।

उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था एवं अनुश्रवण करने वाले अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता समयबद्धता एवं पारदर्शिता का ध्यान रखा जाये। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। लापरवाही बरतने पर धन की कटौती के साथ कठोर कार्यवाही भी की जायेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button