उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना पड़ेगा महंगा, अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होगा अभियान, जानिये कितना लगेगा जुर्माना

लखनऊ। नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना अब महंगा पड़ेगा। अगस्त के पहले हफ्ते से नगर निगम अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठाकर चालान करेगा। इसके लिए नगर निगम ने जुर्माने की धनराशि तय कर दी है।

चार पहिया हैवी वाहनों ट्रक आदि पर 2,000 रुपये, कार के लिए 1500, ई रिक्शा पर 400 और दो पहिया वाहनों पर 300 रुपये जुर्माना लगेगा। सभी आठ जोन के लिए 16 क्रेन लगाई जाएंगी। प्रत्येक जोन में एक बड़ी और एक छोटी क्रेन रहेगी। नगर निगम ने टेंडर के माध्यम से आगरा की एक कंपनी को क्रेन संचालन की जिम्मेदारी दी है। जुर्माने की धनराशि नगर निगम और कंपनी के बीच 50-50 प्रतिशत बंटेगी।

लगभग एक वर्ष से नो पार्किंग से नहीं उठाए जा रहे थे वाहन

लगभग दो वर्ष पहले नगर निगम नो पार्किंग से वाहन टोचन करता था। विवाद के बाद यह जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दे दी गई। वाहन उठाने में मनमानी की शिकायतों के बाद पिछले एक वर्ष से नो पार्किंग एरिया से वाहन उठाने का काम बंद था। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए पार्षदों और महापौर की मांग पर शासन ने यह जिम्मेदारी फिर नगर निगम को सौंप दी है।

लखनऊ नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि नगर निगम के सभी आठ जोन में नो पार्किंग एरिया से वाहन उठाने के लिए टेंडर के माध्यम से कंपनी का चयन हो चुका है। चयनित संस्था कुल 16 क्रेन लगाएगी। इसमें से प्रत्येक जोन में एक बड़ी और एक छोटी क्रेन वाहन उठाने के लिए रहेगी। लोगों को नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इससे शहर में यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button