उत्तर प्रदेशलखनऊ

परिवहन विभाग जल्द देगा परमिट, एक्सप्रेस-वें पर चलेगी 250 प्राइवेट लक्जरी एसी बसें

लखनऊ। प्रदेश में नये एक्सप्रेस-वें बनने के बाद सफर करने को लेकर यात्रियों की संख्या में भी तेजी से बढ़ावा देखने को मिल रहा है। एक्सप्रेसवें पर यात्रियों को बसों की सुविधाएं देने के लिए परिवहन विभाग परमिट देने जा रहा है।  शुरुआत में तीन एक्सप्रेस वे पर 250 लक्जरी एसी बस के परमिट दिए जाएंगे। उम्मीद है कि परमिट आवेदन पर इसी महीने मंजूरी मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

एक्सप्रेस वे पर खुद की गाड़ी से लोग कम चलें, इसी मकसद से प्राइवेट बस ऑपरेटरों को बस संचालन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। यह बस ऑपरेटर आगरा एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस और यमुना एक्सप्रेस पर बस संचालन के लिए परिवहन आयुक्त कार्यालय पर अपना प्रस्ताव दे सकते हैं। जिसपर इसी महीने एसटीए की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

रोडवेज प्रशासन बसें चलाने में नाकाम 

परिवहन निगम एक्सप्रेस वे पर बस चलाने में असमर्थ है। वजह यह है कि परिवहन विभाग की शर्तों पर परिवहन निगम पूरा नहीं कर पा रहा है। इसी वजह से प्राइवेट ऑपरेटरों को बस संचालन के लिए आमंत्रित किया गया है।

आज होने वाली एसटीए बैठक स्थगित 

राज्य परिवहन प्राधिकरण एसटीए की 15 मई दिन सोमवार को होने वाली बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। एसटीए सचिव ममता शर्मा ने बताया कि बैठक में तीन मार्गों पर 250 बसों के परमिट समेत नीतिगत मामलों में निर्णय लिया जाएगा। आगामी दिनों में बैठक की सूचना अलग से जारी करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button