उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

कथावाचक के फ्लैट में घुसकर धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: बीबीडी स्थित गोयल हाइट्स में दो दबंगों ने कथावाचक के फ्लैट में घुसकर परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी, बेटा व बेटी को बुरी तरह पीटा। हमले में पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीबीडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गोयल हाइट्स अपार्टमेंट के टॉवर नंबर-8 निवासी कथावाचक अरविंद तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम 4:15 बजे वह घर में नहीं थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दयाराम पुरवा निवासी अनुराग यादव और अभिषेक यादव फ्लैट पर पहुंचे। डोर बेल सुनकर पत्नी आरती ने जैसे ही दरवाजा खोला तो दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए अंदर घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

चींख सुनकर बेटा अभिषेक तिवारी और बेटा प्रगति तिवारी दौड़े तो आरोपियों ने उनपर भी धारदार हथियार से वार किया। हमले में मां-बेटा बुरी तरह घायल हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी फ्लैट पर आ गए। इसी दौरान आरोपी अनुराग और अभिषेक यादव धमकाते हुए भाग निकले। घायल आरती ने घटना की सूचना पति अरविंद को दी। घायल आरती व बेटे को अरविंद ने पड़ोसियों की मदद से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

उसके बाद अरविंद ने बुधवार को बीबीडी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि अरविंद का बेटा और अभिषेक यादव दोनों दोस्त थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर मोबाइल पर गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने साथी अनुराग यादव के साथ मिलकर पीड़ित परिवार पर हमला किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button