उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Umesh Pal Hatyakand : उमेश पाल हत्याकांड में घायल गनर राघवेंद्र की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान घायल हुए उनके गनर राघवेंद्र की बुधवार को मौत हो गई। वह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। राघवेंद्र को एपेक्स रात को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि राघवेंद्र को गोली लगी थी और बारूद की वजह से उसके शरीर पर कई घाव थे। इसकी वजह से उसके शरीर में संक्रमण फैल चुका था। मरीज के इलाज के लिए विशिष्ट टीम लगाई गई थी। डॉक्टरों की टीम ने उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा था। उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार शाम पौने छह बजे के करीब उनकी मौत हो गई।

ग्रीन कॉरीडोर बनाकर गनर को पहुंचाया गया था पीजीआई

प्रयागराज के शहर पश्चिमी के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान बम और गोलियां लगने से घायल गनर राघवेंद्र को रविवार शाम प्रयागराज से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इस दौरान बनाए गए ग्रीन कॉरीडोर में 2 घंटे 24 मिनट में एंबुलेंस ने 186 किमी सफर तय किया था।

लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव का रहने वाला घायल सिपाही राघवेंद्र लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी राघवेंद्र के पिता रामसुमेर सिंह पुलिस विभाग में सिपाही थे, जिनका बीमारी से देहांत हो गया था। राघवेंद्र को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी। परिवार में मां अरुणा, बहन अर्चना और भाई ज्ञानेंद्र हैं। पांच मई को राघवेंद्र की शादी भी तय थी। प्रयागराज में हुई घटना में अपराधियों ने राघवेंद्र पर बम से हमला करते हुए गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button