उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

Umesh Pal Kidnapping Case: थोड़ी देर में कोर्ट पहुंचेंगे अतीक-अशरफ, जज दिनेश चंद्र की बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रयागराज: उमेश पाल अपहरण केस (Umesh Pal kidnapping case) में आज यानि गुरुवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. अतीक को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया है. वहीं अशरफ को बरेली जेल से लाया गया है. 17 साल पुराने इस केस की सुनवाई पूरी हो चुकी है. आज जज दिनेश चंद्र शुक्ल इस पर फैसला सुनाएंगे.

उमेश पाल बसपा नेता राजू पाल हत्याकांड का प्रमुख गवाह था. राजू की हत्या 25 जनवरी 2005 को हुई थी. इसी बीच, उमेश का अपहरण हो गया. अपहरण की तारिख थी 28 फरवरी 2006. किडनैपिंग का आरोप अतीक अहमद और उनके गुर्गों पर लगा था. हालांकि, उमेश पाल ने इस मामले में एक साल बाद 5 जुलाई 2007 को धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया था. इस दौरान अतीक और उसके गुर्गे धमकियां देते रहे. उमेश ने तब आरोप लगाया था कि अतीक और उसके गुर्गों ने उसकी किडनैपिंग कर बयान अपने पक्ष में करवा लिया था.

LATEST UPDATES

  • उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि अतीक को फांसी की सजा से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए. उन्हें कोर्ट से न्याय की उम्मीद है.
  • अतीक अहमद और अशरफ की सुरक्षा को देखते हुए प्रयागराज कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.
  • उमेश पाल के अपहरण वाले केस में फैसला सुनाने के लिए जज दिनेश चंद्र शुक्ल MP-MLA कोर्ट पहुंच चुके हैं. जज दिनेश चंद्र शुक्ल की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button