उत्तर प्रदेशप्रयागराज

केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव जीतने पर की चर्चा

  • केंद्रीय मंत्री का हुआ सांसद आवास पर भव्य स्वागत

प्रयागराज। कर्वी बांदा के दौरे पर आए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को फूलपुर सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधानसभा एवं एमएलसी चुनाव में जिस ऊर्जा से कार्य किया गया, वही ऊर्जा 2024 के चुनाव में भी पूरे दम खम से लगे।

केन्द्रीय मंत्री ने सांसद समेत सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्पन्न हुए एमएलसी चुनाव में डॉ के.पी श्रीवास्तव की जीत को कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा बताते हुए सभी को धन्यवाद दिया। कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव एवं सन्निकट सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव की जीत में कार्यकर्ताओं ने जिस उर्जा से कार्य किया है, वह ऊर्जा 2024 के चुनाव में भी पूरे दमखम से लगे। उन्होंने अभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का निर्देश देते हुए हुए 2024 में भी सुखद परिणाम प्राप्त करने की बात कही।

इसके पूर्व सांसद ने परिवारीजन एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और केंद्रीय मंत्री ने सभी का परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर एमएलसी विधायक सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, प्रदेश विधि सहसंयोजक रणजीत सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिला पंचायत सदस्य श्याम यादव, अरुण अग्रवाल, सांसद मीडिया प्रभारी एवं पार्षद पवन श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button