उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र : 34 निरीक्षक को मिली पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति

लखनऊ। प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई के प्रयास किये जा रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस विभाग के कर्मियों की पदोन्नतियां भी की जा रही है। सरकार ने 34 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया है। मंगलवार देर शाम अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात 34 अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

प्रदेश के जिन 34 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है, उनमें विजय प्रताप यादव, सुधा चौधरी, संजय कुमार सिंह, उमेश चन्द्र भट्ट, अनिल कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, तेजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार, नरसिंह नारायन सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रभा सिंह, रमेश, जसपाल सिंह पवार, भुवनेश्वर पाण्डेय, अल्पना घोष, मंजू शुक्ला, राजकुमार सिंह यादव, राकेश कुमार सिसौदिया, राजीव सिरोही, संजीव कुमार, रंजन कुमार शर्मा, धर्मराज यादव, अंजना वर्मा, दिनेश कुमार पाठक, सतीश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, ऋषि कान्त शुक्ला, परशुराम त्रिपाठी, सुजीत कुमार दुबे, रवीन्द्र नाथ राय, विनोद कुमार यादव, अवनीश कुमार गौतम एवं सुजीत कुमार राय के नाम शामिल हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button