उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव के बयान पर यूपी BJP चीफ ने किया पलटवार,बोले-मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं सपा अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अखिलेश यादव के बयान पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रतिदिन देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने में लगे हुए हैं। वो हर देशवासी के उत्थान में जुटे हैं, इसीलिए देशवासी उन्हें भाई और बेटे के रूप में देखते है। चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी हताशा दिखाता है। वो 2024 में भाजपा को हराने का जो सपना देख रहे हैं वो मुंगेरीलाल के सपने जैसा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने सपा को 2014, 2017, 2019 और 2022 में शर्मनाक हार दी है और यह सिलसिला 2024 ही नहीं आगे भी जारी रहने वाला है। मोदी जी के नेतृत्व में इस बार सपा यूपी से पूरी तरह साफ़ हो जाएगी।

पिछली सरकारों में नौकरियों के लिए लगती थी बोली  
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आ रहा है, इनकी हताशा बढ़ती जा रही है। एलायंस पार्टनर एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं तो हताशा में मानसिक संतुलन खो गया है। प्रधानमंत्री के विषय में जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में पहले ही उनको एक भी सीट नहीं मिल रही थी और अब हार का मार्जिन और अधिक बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की ही सरकार है जिसने पेपर लीक होने पर परीक्षा निरस्त कर दी, वर्ना पिछली सरकारों में तो परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। नौकरियां परीक्षाओं के लिए बोली लगती थी और बोली लगाने वाले परिवार से सदस्य ही होते थे।

आज परिवार नहीं योग्यता है नियुक्ति का पैमाना
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर के विषय पर दिए गए अखिलेश यादव के बयान पर भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार में चारों ओर अमन और चैन है। किसी भी घटना को पुलिस और सरकार पूरी गंभीरता से लेती है और कानून अपना काम करता है। यहां अपराधियों को पिछली सरकारों की तरह वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाता। जीरो टॉलरेंस दावा नहीं हमारा वादा है हर नागरिक से, जिसे पूरी तत्परता से निभा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनका पीडीए यानी परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी से ज्यादा कुछ नहीं, जहां हर संस्थान पर उनके परिवारजनों का ही कब्जा रहता था।

9 - 2024-03-09T151714.947

ये बोले थे अखिलेश 
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को संविधान और लोकतंत्र को बचाने वाला चुनाव बताया। यादव ने यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ”यह संविधान बचाने का चुनाव है। यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह आरक्षण बचाने और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है ।” अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग 2014 में (सत्ता में) आए थे, वे 2024 में (सत्ता से बाहर) जाने वाले हैं। कभी, 10 साल हिटलर का समय था। वह वहां 10 साल से ज्यादा नहीं रह सका। तो, अब इनके भी (स्पष्ट रूप से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए) 10 साल भी पूरे हो गए हैं।” सपा प्रमुख ने नवनियुक्त मंत्री ओम प्रकाश राजभर (उनका नाम लिए बिना) पर कटाक्ष करते हुये कहा कि जब तक उन्हें विभाग आवंटित किया जाएगा और प्रमुख सचिव नियुक्त किया जाएगा, तब तक चुनाव हो जायेंगे। यादव ने यह भी दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, देश में लगभग एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button