उत्तर प्रदेशलखनऊ

दो चरणों में होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

लखनऊ:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लखनऊ में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 5 जनवरी से 12 जनवरी के बीच प्रधानाचार्य की निगरानी में आयोजित होंगी. इन परीक्षाओं को दो चरणों में करवाया जाएगा.

सीसीटीवी की निगरानी में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं: इस सम्बन्ध में प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षायें सी०सी०टी०सी० की निगरानी में सम्पन कराया जाए और परीक्षा से सम्बन्धित सम्पूर्ण रिर्काडिंग डीपीआर में सुरक्षित रखनी होगी, जिसे मांगे जाने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा. वहीं हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले साल की तरह इस बार भी विद्यालय स्तर पर कराई का जाएंगी.

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिनमें नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड होंगी. इसकी जानकारी 10 जनवरी से वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

दो चरणों में होंगी यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं: विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं (UP Board Practical Examinations in two phases) 5 जनवरी से 12 जनवरी के बीच विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेगी. कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य आयोजित करायी जायेगी. इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में मण्डलवार कराने के निर्देश दिए गए हैं. प्रथम चरण में 25 जनवरी से 1 फरवरी व द्वितीय चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी, 2024 तक संपन होंगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button