उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP Monsoon Session 2026: सत्र से पहले सीएम योगी की अपील, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले-सार्थक और जनहित मुद्दों पर हो चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों से सदन की गरिमा बनाए रखने और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा करने की अपील की है। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विधानसभा जनता की समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी मंच है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सदन में उठाएं।

3 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 3 अगस्त से शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आम जनता से जुड़े विषयों पर स्वस्थ, रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्थक बहस से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी और जनहित से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चलाने में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए रचनात्मक संवाद और सकारात्मक बहस बेहद जरूरी है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी दलों के नेताओं और विधायकों से सदन की गरिमा बनाए रखने और कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग देने की अपील की।

सर्वदलीय बैठक में ये नेता रहे मौजूद

बैठक में कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए, जिनमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’, निषाद पार्टी के रमेश सिंह, अपना दल (एस) के आर.के. पटेल, राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल बालियान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button