उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबहराइच

Up Nagar Nikay Chunav 2023 : बहराइच नगर पालिका से निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने नाम लिया वापस

बहराइच। भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी से बहराइच नगर पालिका की सीट से सुधा निषाद ने गुरुवार को नामांकन पत्र वापस कर लिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने राहत की सांस ली। भाजपा सरकार में निषाद पार्टी सहयोगी है, साथ ही निषाद पार्टी के संजय निषाद कैबिनेट मंत्री हैं। इसके बाद भी निषाद पार्टी की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूजा निषाद ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। इसको लेकर दोनों पार्टियों में खटास होने लगी थी।

हालांकि गुरुवार को निषाद पार्टी की ओर से पूजा निषाद कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। साथ ही भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल, विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, हरिश्चंद्र गुप्ता, अर्पित श्रीवास्तव, निषाद पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज कुमार निषाद  समेत अन्य शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button