उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रद्द समायोजन वापस नही हुआ तो इकोगार्डन दिल्ली कूच करेंगे यूपी प्राशिक्षामि संघ: इंद्रजीत यादव

  • समायोजित को रद्द कर मानदेय पर लाकर खड़ा किये जाने से आक्रोशित शि.मि.संघ ने कलेक्ट्रेट पर भरी हुनकार

जाकिर खान


सिद्धार्थनगर। रद्द समायोजन वापस नही हुआ तो इकोगार्डन दिल्ली कूच करेंगे यूपी के प्राशिक्षामि संघ । मंगलवार को प्राशिक्षामि संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिला सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत यादव की अगुवाई मे जिले भर से आये लगभग 500 शिक्षा मित्रों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर मे तख्ती और पम्पलेट लेकर धरना पर बैठ गये । धरना लगभग 30 मिनट तक चला । यादव ने बातया कि
25 जुलाई 2017 को प्राशिमि संघ के शिक्षकों का समायोजन माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम मे रदद् कर दिया गया है । और मानदेय पर लाकर खड़ा कर दिया गया है।

उक्त बाते मंगलवार को प्राशिक्षामि संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर मे आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के मुखिया व जिला अध्यक्ष इंद्र जीत यादव ने उपस्थिति शिक्षा मित्रों को सबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समयोजन को रद कर शिक्षकों को वापस सड़क पर लाकर खड़ा कर दिये जाने से यूपी के लगभग 1 लाख 22 हजार शिक्षा मित्र के सामने विशाल संकट खड़ा हो गया है। जो अन्याय पूर्ण रवाइया हैं।

समायोजन रद हुए उन्होंने आगे कहा कि अब तक लगभग 6 वर्ष पूरे हो गये हैं तभी से सभी शिक्षा मित्र अपने मूल स्थान पद पर कार्यरत है। शिक्षा मित्र शिक्षण कार्य करने मे योग्य है। पर वेतन के लिए आयोग्य है। गजब की सोच है सरकारों की। धरना प्रदर्शन के दौरान सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन भी सौपा गया। इस अवसर पर जिला महामन्त्रि यशवन्त् सिंह, अशोक मिश्र , राकेश कुमार, केशरी प्रसाद , महेंद्र शर्मा , जगदीश कुमार, रामु निराला , संतोष कुमार , विक्रम प्रसाद ,सोभनाथ , नुरुल खान , संतोष कुमार डूबे, अवनीश कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद् रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button