उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उप्रः 71 जिलों में राज्य कर विभाग ने मारे छापे, कर चोरी की मिली थीं सूचनाएं

लखनऊ। कर चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश के 71 जिलों में सोमवार को राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) की 248 टीमें संवेदनशील इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लगातार यह सूचनाएं मिल रही थीं कि की जिलों में व्यापारी बगैर बिल के माल की बिक्री करके भारी मात्रा में टैक्स चोरी कर रहे हैं। महकमे ने इसे संज्ञान में लिया, जिसके परिणामस्वरूप एसजीएसटी की 248 टीमें 71 जिलों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई में संलग्न हैं। पूरे ऑपरेशन पर राज्य जीएसटी मुख्यालय लगातार नजर बनाए हुए है। कार्रवाई की पल-पल की सूचना लगातार राज्य जीएसटी आयुक्त सीधे ले रही हैं। इस छापेमारी की कार्रवाई से प्रदेश में करों की चोरी करने वालों में दहशत का माहौल है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button