उत्तर प्रदेशलखनऊ

टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी अव्वल, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज

  • चौथी लहर को लेकर उप्र सरकार हर स्तर पर बरत रही सतर्कता
  • प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केसों की संख्या 1122

लखनऊ। सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक कोरोना के टेस्ट और टीकाकरण किए जा चुके हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में अब तक 31 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है और 11 करोड़ 04 लाख से अधिक सैम्पल की जांच की गई है।

उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े कुछ राज्यों में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रदेश में सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। प्रदेश सरकार हर स्तर पर सतर्कता बरत रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में टेस्ट और टीके की रफ्तार बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाये जाने को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर टीके की डोज दी जाएगी। सीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किए जाने और लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग करने के आदेश दिए हैं।

यूपी में कुल एक्टिव केस की संख्या 1122

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस की संख्या 1122 है। बीते 24 घंटों में 226 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रदेश में 146 लोगों ने संक्रमण को मात दी। प्रदेश का रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत है। गौतमबुद्ध नगर में 126, गाजियाबाद में 46 और लखनऊ में 17 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन जिलों में सीएम ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ये तीन जनपद ऐसे हैं जहां डबल डिजीट में संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button