उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Vidhanmandal: यूपी विधानसभा में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी, कहा- इन गुंडे-माफियाओं को पाला किसने

लखनऊ। यूपी विधानसभा में आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा प्रमुख ने उमेश पाल हत्याकांड का मुद्दा उठाया। जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने करारा हमला किया।

सीएम योगी ने कहा कि इन गुंडों और माफियाओं को पाला किसने? उमेश पाल के परिवार ने जिस अतीक अहमद के ऊपर आरोप लगाया है, उसे पाला पोसा किसने? उस माफिया के खिलाफ हमने कार्रवाई की। क्या यह सच नहीं है कि उस माफिया को समाजवादी पार्टी ने ही एमएलए और एमपी बनाया। ये लोग चोरी और सीनाजोरी कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रयागराज की घटना पर सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य हो रहा है। लेकिन जिस अपराधियों द्वारा घटना हुई, क्या वो सपा द्वारा नहीं पोषित किया गया? क्या उसे सपा द्वारा सांसद नहीं बनाया गया? उस अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित किया गया।

सीएम योगी ने कहा हम उस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। ये लोग पेशेवर माफियाओं के सरपरस्त हैं, क्या ये सच नही है!! जिस माफिया ने ये कृत्य किया है, वो आज प्रदेश से भगोड़ा है। वो माफिया इन्हीं की पार्टी से एमपी-एमएलए बना.. माफिया कोई भी हो, उनको मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार करेगी।

सीएम ने सपा को घेरा

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के विरोध पर मुख्यमंत्री योगी ने सपा को आईना दिखाते हुए कहा कि जो मातृ शक्ति का सम्मान नहीं कर पाया वह प्रदेश की आधी आबादी का क्या सम्मान करेगा? मुख्यमंत्री ने ‘गेस्ट हाउस काण्ड’ और ‘लड़के हैं लड़कों से गलती हो जाती है’ का भी जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की जनता को दोषी मत ठहराओ, तुम अपने पिता का सम्मान नहीं कर पाए। अपने कारनामों को दोषी ठहराओ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button