उत्तर प्रदेशगोरखपुर

वंदना सराफ को मिला इंस्पायरिंग वूमन लीडर अवॉर्ड

गोरखपुर। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की निदेशक वंदना सराफ को रिटेल ज्वैलरी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पायरिंग वूमन लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गुरुग्राम के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित एक‌ कार्यक्रम में उन्हें यह अवार्ड दिया गया । ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की निदेशक वंदना सराफ को इंस्पायरिंग वूमन लीडर अवॉर्ड 2023, प्रसिद्ध बॉलिवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने दिया | यह अवार्ड उन्हें चेंजमेकर इन रिटेल ज्वेलरी कैटगरी में दिया गया। यह अवॉर्ड देश की उन महिलाओं को दिए जाते हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में काम करते हुए समाज में बदलाव लाने और समाज में अपना प्रभाव छोड़ने का भी काम किया हो। उसी क्रम में वंदना सराफ को रिटेल ज्वेलरी के क्षेत्र में अपने काम के माध्यम से महिलाओं को प्रेरणा देने के लिए यह सम्मान दिया गया।

इस कार्यक्रम में महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अंतर्दृष्टि साझा की और बताया कि कैसे भारत ने महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने से लेकर राष्ट्र के महिला नेतृत्व वाले विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की तरफ से इस मौके पर कहा गया की हमारी निदेशक श्रीमती वंदना सराफ को बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन द्वारा इंस्पायरिंग वूमेन लीडर अवार्ड 2023 प्रदान किया गया। यह हमारे लिए गर्व का क्षण था। ये पुरस्कार उनके काम और जीवन में उत्कृष्टता की भावना का उदाहरण है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित ज्वैलरी‌ ब्रांड है। बहुत कम समय में वंदना सराफ की अथक मेहनत और दूरदर्शी सोच के चलते ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से निकल कर पुरे प्रदेश का प्रतिष्ठित ब्रांड बन गया। आज यह ब्रांड उचित मूल्य पर ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही शानदार डिजाइन और उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण बनाने के लिए जाना जाता हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button