उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: PM आवास में गृह प्रवेश के दौरान लगी भीषण आग, गृहस्वामी समेत दस लोग झुलसे

वाराणसी। अनौरा गांव साईं सिटी में प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट में गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्वामी, पुरोहित और हलवाई समेत कुल दस लोग झुलस गए। वहीं घायलों को मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है। जिन्हें बीएचयू भेजने की तैयारी है।

बता दें कि अनौरा में बने प्रधानमंत्री आवास के बी ब्लॉक में भदोही जिले के निवासी सुरेंद्र चौहान को 162 नंबर फ्लैट अलॉट हुआ है। जिसको लेकर सुरेंद्र ने गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा था। वहीं कार्य्रकम में उनके कई रिश्तेदार भी शामिल हुए। चारों ओर खुशियों का माहौल था। पूजा पाठ हो रहा था। महिलाएं गीत गा रही थीं। हलवाई खाना बना रहे थे और अन्य रिश्तेदार आपस में गपशप कर रहे थे। लेकिन ये पल भर की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई।

बताया जा रहा है कि दोपहर के करीब एक बजे कमर्शियल गैस सिलेंडर में लीक होने की वजह से आग लग गई। इसके बाद चारों ओर अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग चीखत-चिल्लाते हुए फ्लैट से बाहर भागने लगे। इस दौरान गृहस्वामी सुरेंद्र चौहान, उनकी पत्नी पूजा चौहान, चंदन दुबे, गोलू, महेश, मंजय, ज्योति, सितारा देवी, पुरोहित मनोहर पांडेय और हलवाई आग की चपेट में आ गए और झुलस गए।

इसके अलावा वहां मौजूद काफी सामान भी जल गए। चीखपुकार सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। पड़ोसियों की सूझ-बूझ से फ्लैट में लगे फायर उपकरणों का इस्तेमाल करके आग पर काबू पा लिया गया। वहीं सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना प्रभारी बृजेश सिंह, हरहुआ चौकी इंचार्ज सचिन पटेल भी मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज़ चल रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button