उत्तर प्रदेशलखनऊ

डीजीपी प्रशांत कुमार की मूंछों के मुरीद हुए उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़, कहा- नत्थू लाल को दी है चुनौती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डीजीपी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रशांत कुमार की मूंछों की गूंज दिल्ली तक गूंजी है. उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने एक कार्यक्रम में उनकी मूंछ की तारीफ की है. उप राष्ट्रपति नेकहा कि प्रशांत कुमार की मूंछों के आगे अमिताभ बच्चन की फिल्म के नत्थू लाल की मूंछें भी फेल हैं. वहीं, डीजीपी ने मूंछ की तारीफ करने पर उप राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया है.

उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने दिल्ली स्थित हंसराज कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अभिताभ बच्चन का डॉयलाग है कि मूछें हों तो नत्थू लाल जैसी. यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने नत्थू लाल को चुनौती दे दी है. जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति हंसने लगे. धनखड़ ने कहा कि यूपी देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, जिसकी आबादी दुनिया के तमाम देश से भी अधिक है. ऐसे राज्य के पुलिस मुखिया की कमान संभालना चुनौतीपूर्ण काम है. प्रशांत कुमार का पूरा करियर उपलब्धियों से भरा है.

बता दें, प्रशांत कुमार बिहार के सिवान के रहने वाले हैं. वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अफसर प्रशांत कुमार को तमिलनाडु कैडर आवंटित हुआ था. वर्ष 1994 में यूपी कैडर की आईएएस डिंपल वर्मा से उन्होंने शादी की थी. जिसके बाद प्रशांत कुमार ने यूपी कैडर में ट्रांसफर ले लिया. मेरठ जोन में एडीजी रहते उन्होंने तीन सौ से अधिक एकनाउंटर किए थे. उन्हें पहले सूबे का एडीजी कानून व्यवस्था बनाया गया फिर जनवरी में उन्हें सूबे का डीजीपी बनाया गया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button