उत्तर प्रदेशदेवरिया

ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया जागरूक

  • विकास के नाम पर मनुष्य प्रदूषण में वृद्धि कर रहा है: अनुपम सिंह

भटनी-देवरिया। बहादुर यादव मेमोरियल महाविद्यालय भटनी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर स्थल से भीटा भरौली महदेवा मुजुरी गांव के ग्राम वासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी सुश्री कंचन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुपम सिंह प्रबंधक जे.डी पब्लिक स्कूल और अनुराग सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि को बहादुर यादव महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम मनोहर यादव द्वारा स्मृति चिन्ह देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मनुष्य दिन प्रतिदिन प्रगति करता जा रहा है और इस विकास के नाम पर प्रदूषण वृद्धि करता जा रहा है। ओजोन परत का क्षरण होने से धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है । इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी विजय यादव,डॉ. राकेश कुमार तिवारी, मुहम्मद अंजर, त्रिपुरेश कुशवाहा, श्रीमती तारा ठाकुर , दुर्गेश यादव,राहुल यादव , वीरेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, डी.एन ठाकुर, राजेश यादव, मार्कंडेय यादव इत्यादि स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button