उत्तर प्रदेशलखनऊ

वीके सोनकिया अध्यक्ष, केडी सिंह गौर बने महासचिव, यूपी परिवहन अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा नई कार्यकारणी का निर्वाचन किया गया। अध्यक्ष पद पर वीके सोनकिया अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) उत्तर प्रदेश को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर  प्रभात पाडेय सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) झांसी को निर्वाचित किया गया।

महासचिव पद पर केडी सिंह गौर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद निर्वाचित किए गए। संघ के कार्यकारणी में चार (चार) सचिव मनोनित किये गये जिसमे अखिलेश कुमार द्विवेदी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ,रामवृक्ष सोनकर सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़, सर्वेश कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अमेठी, श्वेता वर्मा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बाराबंकी निर्वाचित की गई।

संघ के कोषाध्यक्ष पद पर  विनय कुमार पाण्डेय प्रभारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जालौन को निर्विरोध घोषित किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में एल वेंक्टेश्वर लू  प्रमुख सचिव परिवहन और विशिष्ट अतिथि चन्द्रभूषण सिंह परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश रहे।  प्रमुख सचिव परिवहन ने संघ की नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही नये पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर अपर परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद,आरटीओ लखनऊ रामफेर दिवेद्वी,आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ संदीप कुमार पंकज समेत परिवहन विभाग के कई अधिकारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को नये पद की बधाई देने के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।  नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ के प्रदेश महामंत्री अरुण यादव ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button