उत्तर प्रदेशदेवरिया

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस

  • हर व्यक्ति अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाए: अजीत कुमार सिंह

भटनी-देवरिया। सिद्धेश्वर शीतल देव नारायण महा विद्यालय भरहे चौरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयं सेवक व सेविकाओं ने दिन मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस कार्यक्रम मनाया।स्वयं सेवक सेविकाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। वनों से हमारे जीवन का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार से सम्बन्ध रहा है । वन है तो जीवन है वन नहीं तो जीवन नहीं है। वन पृथ्वी के एक तिहाई भू- भाग को सुरक्षित करते हुए विभिन्न पर्यावरणीय लाभ प्रदान करते है जैसे जल विज्ञान संतुलन को बनाए रखने व जल विनिमय योगदान एवं जैव विविधता के संरक्षण में उनकी अपनी विशेष भूमिका है वन के द्वारा बहुत सारे लोगों की आजीविका जुड़ी हुई हैं।

लगभग 86 मिलियन से अधिक रोजगार इन्हीं के द्वारा वनों से चलते हैं । मानव सभ्यता का विकास भी वनों से ही हुआ है व सम्पूर्ण विश्व में कुछ ऐसे समुदाय भी है जिनका जीवन और आजीविका इन वनों के ऊपर टिकी हुई है ।अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर महा विद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने वनों के महत्व को बताते हुए सभी अतिथियों से कहा कि वनों को अगर संरक्षित और वृद्धि करना है तो प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य होना चाहिए कि अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाए तभी हमारा जीवन सुरक्षित होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button