उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

विवाह समारोह में मामूली बात पर पिटाई से वेटर की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक विवाह समारोह में इस्तेमाल की गई ट्रे के एक मेहमान से छू जाने के बाद एक वेटर को उसके नियोक्ता ने कथित रूप से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पंकज कुमार (26) के तौर पर की गयी है।

पंकज की पिटाई करने के बाद उसे अंकुर विहार इलाके में झाड़ियों के पीछे फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि पंकज कुमार का शव 18 नवंबर को बरामद किया गया था।

सिर में चोट लगने से हुई मौत

अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रवि प्रकाश ने कहा कि जांच में बाद में पता चला कि पंकज को 17 नवंबर को एक विवाह समारोह के लिए वेटर के रूप में काम पर रखा गया था।

वह एक इस्तेमाल की हुई ट्रे लेकर जा रहा था, जो गलती से एक मेहमान को छू गई। जिसके कारण उसकी पिटाई कर दी गयी। अधिकारी ने बताया कि विवाह भवन के प्रबंधन में शामिल मनोज गुप्ता ने पंकज को जमीन पर गिरा दिया था।

जिससे उसके सिर में चोट लग गयी। मनोज ने अमित और एक नाबालिग लड़के को बुलाया। जिन्होंने गंभीर रूप से घायल पंकज को झाड़ियों के पीछे फेंक दिया।

अधिकारी ने कहा कि हमने पंकज की हत्या के सिलसिले में मनोज गुप्ता और अमित को गिरफ्तार कर लिया है तथा नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया है। अंकुर विहार पुलिस स्टेशन की एक टीम मामले की जांच कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button