उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ में महिलाओं पर गिरी दीवार, छह की मौत, 22 घायल, शादी समारोह में हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के घोसी में शुक्रवार की शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम की हल्दी रस्म में शामिल होने जा रहीं महिलाओं पर अचानक एक दीवार गिर गई थी. इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी. लेकिन, शनिवार सुबह दो अन्य की भी मौत की जानकारी मिली है. इसके बाद मऊ हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है. इसमें दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं. हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं.

पुलिस के अनुसार घोसी कस्बा निवासी राधेश्याम, बृजेश मद्धेशिया के घर शुक्रवार को हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी. इसके तहत महिलाओं का समूह हल्दी रस्म अदा करने के लिए बैंड बाजे के साथ बाहर गया था. वापसी के समय एचडीएफसी बैंक के पास ही एक पुरानी दीवार भरभरा कर महिलाओं के समूह पर गिर गई, जिसमें लगभग 29 लोग दब गए. हादसे में दो बच्चे व चार महिलाओं की मौत हो गई. वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल सहित अलग-अलग हॉस्पिटलों में कराया जा रहा है.

सीएम योगी ने आर्थिक मदद की घोषणा कीः घटना की जानकारी होते ही मौके पर जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे भारी फोर्स के साथ पहुंचे. टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई. जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को आजमगढ़ पीजीआई में भी भेजा गया है. जो भी संभव मदद होगी तत्काल दी जा रही है. घटना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए व घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए देने के आदेश जारी किए हैं. साथ ही घटना के दोषियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश दिए हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button