उत्तर प्रदेशलखनऊ

वसीउल्लाह ने कबूले दो और लोगों के नाम, मोबाइल फोन के नम्बर खोलेंगे राज

लखनऊ। यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकी गतिविधियों में शामिल वसीउल्लाह ने पूछताछ में दो लोगों के और नाम लिए हैं। इसके अलावा बरामद मोबाइल में भी कई ऐसे संदिग्ध नंबर मिले हैं जिनकी जांच पड़ताल यूपी एटीएस कर रही है। बुधवार को एटीएस के एक अधिकारी ने बताया वसीउल्लाह को बीते मंगलवार को लखनऊ के राजाजीपुरम से गिरफ्तार किया गया था।

वसीउल्लाह साइबर अपराध के एक ऑनलाइन ग्रुप का सदस्य था। जहां यह आईएसआई एजेंट्स साइबर हैकर्स के संपर्क में आया। एटीएस अधिकारी ने बताया ग्रुप में जिन लोगों के नाम और पते मिले हैं उनमे दो सदस्य महाराष्ट्र के भी बताये जा रहे हैं, इस बारे में महाराष्ट्र पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

सेना के एक बर्खास्त जवान का भी नाम आया

इसके अलावा सेना से बर्खास्त एक जवान का भी नाम यूपी एटीएस को मिला है। अधिकारियों ने बताया कि वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने के आरोपी शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान को 25 सितंबर को पकड़ा गया था।

शैलेश से पूछताछ में पता चला कि एक व्यक्ति जिसका नाम वसीउल्लाह पुत्र रहमत उल्लाह खान निवासी सी-2533 मीना बेकरी के पास राजाजीपुरम में रहता है, आईएसआई के लिये भारतीय सेना की जासूसी करता है। अब वसीउल्लाह से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button