उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

मनरेगा मजदूरों को काम मिलने से खुशी की लहर

संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव चोरहा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महफूज अहमद द्वारा मनरेगा कार्य काफी तेजी से चलाए जा रहे हैं। मनरेगा में काम मिलने से मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव कड़जा में युवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महफूज अहमद लगातार दूसरी बार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं अपने पहले पांच साल में गांव की तस्वीर बदलने का काम करने के बाद ग्रामीणों ने एक बार फिर उन्हें गांव का मुखिया चुना। चुनें जाने के बाद से वह लगातार गांव में शासन की मंशा के अनुरूप लगातार काम करा रहे हैं। मनरेगा कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इस समय विभिन्न प्रोजेक्टों पर 40 मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। शासन द्वारा स्थानीय स्तर पर 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का लाभ मजदूरों को मिल रहा है। निरंतर काम मिलने पर मनरेगा मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महफूज अहमद ने बताया कि निर्धारित प्रोजेक्टों पर प्रतिदिन मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। मनरेगा मजदूरों को शासन की मंशा के अनुरूप निरंतर काम मिलता रहे यही मेरा प्रयास है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button