उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य जे सी पालीवाल के निधन पर संघ में शोक की लहर

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य, केंद्रीय उपाध्यक्ष, समाज सेवी एवं कबीर पुरस्कार से सम्मानित श्री जे सी पालीवाल का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके सुपुत्र श्री संजीव पालीवाल आज तक दिल्ली के ब्यूरो चीफ ने बरेली में उनका अंतिम संस्कार किया।उनके निधन पर पूरे पी आर के एस परिवार में शोक की लहर है। श्री जे सी पालीवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर बुधवार की शाम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। श्रद्धांजलि सभा में महामंत्री विनोद राय ने कहा की हमने एक अनुभवी, जुझारू तथा रेल कर्मियों की समस्याओं और उनके समाधान के प्रति जागरूक और समर्पित कार्यकर्ता खो दिया। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि उनके अनुभवों का लाभ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को निरंतर मिलता रहता था। उनका निधन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की निजी क्षति है।

महामंत्री विनोद राय एवं सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया एवं श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि सभा में श्री एके सिंह ,मनोज द्विवेदी, रामकृपाल शर्मा, देवेंद्र यादव ,डीके तिवारी, आर पी भट्ट, बी पी मिश्रा, मनोज मिश्र, दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, मदन चौबे, अंशुमान पाठक, विक्रम, ए बी पांडे, अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति, हरकेश बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, धीरज यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button