अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या : बंदी का आदेश हुआ तो सेल्समैन ने घर पर ही खोल ली शराब की दुकान

अयोध्या। खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोग के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट ने 48 घंटे की शराब की बिक्री की बंदी का आदेश जारी किया। तो आबकारी की एक दुकान के सेल्समैन ने घर पर ही ठेका खोल लिया। 18 पेटी शराब और बीयर रख बिक्री कर मोटा मुनाफा हासिल का मंसूबा  पाले ही था कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस और आबकारी संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मदिरा की खेप बरामद कर ली और सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मामले में ठेके के लाइसेंसी की तलाश है।

रविवार को सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सटीक सूचना पर एसओजी प्रभारी मो. अरशद खान, नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह और आबकारी निरीक्षक हरीन्द्र कृष्णा की संयुक्त टीम ने ककरही बाजार से 18 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर बरामद की है। मौके से विनोद कुमार मौर्य निवासी ककरही बाजार चूना भट्ठी कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार विनोद कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित आबकारी लाइसेंसी दुकान का सेल्समैन है। पूछताछ में उसने बताया है कि अंग्रेजी शराब के ठेके से वह शराब और बीयर की खेप बंदी के दौरान बिक्री के लिए लाया था। प्रकरण में पुलिस ने पकड़े गए सेल्समैन के साथ ठेके के लाइसेंसी राहुल गुप्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम और निषेधाज्ञा के उललंघन का केस दर्ज कराया है। पकड़े गए सेल्समैन का चालान किया जा रहा है और दुकानदार की तलाश कराई जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button