अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

आस्था के साथ विद्या के मंदिरों में भी जलेंगे दीप

  • श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा
  • सरयू के पुल पर 10 मिनट से अधिक समय तक होगी आतिशबाजी

अयोध्या। राम नगरी में आस्था के मंदिरों के साथ विद्या के मंदिर यानी स्कूल-कॉलेजों में भी दीप जलाए जाएंगे। दीपोत्सव पर सम्पूर्ण अयोध्या, प्रमुख मार्गों एवं राजमार्गों पर भी साज-सज्जा समेत कई स्थानों पर दीपों को प्रज्ज्वलित किया जाता है। दीपोत्सव 2022 में राम की पैड़ी सहित अन्य मठ मंदिरों में 18 लाख दीपों को एक साथ जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किये जाने का लक्ष्य है। इसके लिए 18 लाख दियों की व्यवस्था की जा रही है।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने अयोध्या के जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि दीपोत्सव 2022 पर धार्मिक स्थलों, मठ-मंदिरों तथा नगर के विद्यालयों में दीपोत्सव का आयोजन 23 अक्टूबर को होगा। दीपोत्सव के लिए सामग्री पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों पर 21 अक्टूबर को उपलब्ध करा दी जाएगी। विद्यालयों में दीपोत्सव के लिए सामग्री राजकीय इंटर कालेज अयोध्या में 20 अक्टूबर को उपलब्ध करा दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर 3.06 लाख दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि पर एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। कनक भवन में 10 हजार, हनुमानगढ़ी व सुग्रीव किला पर्वत में पांच-पांच हजार, मणि पर्वत पर दो हजार, राम बल्लभ कुंज व बड़ा जानकी घाट में छह-छह हजार, बड़ा भक्त माल रामघाट व मणि राम छावनी में आठ-आठ हजार, राज सदन व लक्ष्मण किला में पांच-पांच हजार, अशर्फी भवन में चार हजार, दशरथ महल बड़ी जगह व श्रीराम मन्त्रार्थ मण्डपम में आठ-आठ हजार,

भरतकुण्ड में 25 हजार, दिगम्बर अखाड़ा में तीन हजार, राजा दशरथ की समाधि स्थल में 10 हजार, गिरिजाकुण्ड में दो हजार, राम कचहरी में तीन हजार, गुप्तारघाट में 20 हजार, मुण्डा शिवाला नयाघाट में दो हजार, करतलिया बाबा मंदिर नयाघाट पर दो हजार, राधा कृष्ण मंदिर टेढ़ी बाजार में दो हजार, पत्थर मंदिर अयोध्या में दो हजार, चित्रगुप्त मंदिर में दो हजार, हनुमान गुफा मंदिर में दो हजार, छोटी देवकाली मंदिर में दो हजार, बड़ी देवकाल मंदिर में चार हजार, श्री सांई मंदिर चौदह कोसी अयोध्या में दो हजार, रंग महल मंदिर में दो हजार, राजा राज रत्न सिंहासन मंदिर में दो हजार, शिव मंदिर रामघाट में दो हजार, जालपा मंदिर में दो हजार, अष्टभुजा माता मंदिर में पांच हजार, विभीषण कुण्ड में तीन हजार, सरयू लेवशशि हनुमान मंदिर में दो हजार, कलिकुन्ज मंदिर में दो हजार, दन्तधवन कुण्ड में दो हजार, लौहारी पडाइन मंदिर विराजमान ठाकुरजी में दो हजार, सीया राम जानकी किला लक्ष्मण घाट में पांच हजार दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्कूल कॉलेज व प्रतिष्ठान हैं जहां दीप जलाए जाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button