उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में महिला जज की मौत

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में मैनपुरी की एडीजी पूनम त्यागी की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर इलाके में जज पूनम त्यागी की कार मैनपुरी जाते समय दुर्घटना की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना उस वक्त घटी जब कार चालक सचिन को झपकी आ गई, जिसके चलते कार आगे जा रहे ट्रक से जा ने पीछे से जा टकराई और फिर डिवाइर से टकराने के बाद पलट गई।

इस दुर्घटना में जज पूनम त्यागी गंभीर रुप से घायल हो गईं। हादसे की जानकारी पर यूपीडा के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जज पूनम त्यागी और उनके कार चालक को सैफई मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा। अस्पताल के डॉक्टरों ने जज पूनम को मृत घोषित कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह के मुताबिक हादसे में मृत 46 वर्षीय जज पूनम त्यागी इन दिनों में मैनपुरी जनपद में एडीजे के पद पर कार्यरत थीं। वह गाजियाबाद की रहने वाली थीं। हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button