उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा के बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को रविवार को लखनऊ महानगर के सभी बूथों पर सुना गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों और अन्य प्रतिष्ठानों पर मोदी के मन की बात सुनी गयी। तहसीन गंज चौक में लखनवी चिकन प्रतिष्ठान पर बड़ी संख्या में लखनऊ चिकन हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अन्य व्यापारियों व कारीगरों ने मन की बात सुनी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक आशुतोष टंडन गोपाल व विधायक डॉक्टर नीरज बोरा उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन के समय कई बार स्क्रीन पर भी सभी को दर्शाया गया। लखनवी चिकन हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री शालू टंडन द्वारा कोषाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी के एसआर चिकन प्रतिष्ठान पर व्यवस्था के तहत चिकन व्यवसाय के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम के दौरान महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी पुष्कर शुक्ला रामअवतार कनौजिया,नगर मंत्री अमोद पार्षद अनुराग मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button