उत्तर प्रदेशलखनऊ

षष्ठी को प्रतिमा स्थापना से शुरू होगी दुर्गा पंडालों में पूजा

  • पूजा कमेटियों ने पूरी कर ली पूजा की तैयारियां

लखनऊ। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि यानि की शनिवार को मां महिषासुर मर्दिनी की स्थापना से श्रीदुर्गा पूजा पंडालों में मां की आराधना शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई। नवरात्र के लखनपुरी के हीवेट रोड का नजारा देखते ही बन रहा है। इस रोड पर जगह-जगह पूजा के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बन गया है। पिछले सालों दो सालों में तो कोरोना के कारण सरकारी आदेश के तहत थोड़े में ही पूजा करनी पडी थी और माता की प्रतिमा को भी पांच फीट की ही बनाया गया था, लेकिन इस बार उत्साह है और प्रतिमा भी भव्य बनाई गई है।

लखनपुरी के हीवेट रोड पर शहर की सबसे प्राचीन 108 साल पुरानी दुर्गा पूजा बंगाली क्लब, उसके बाद जोगेंद्र पाठक रोड, विद्यांत डिग्री कॉलेज, विक्ट्री इलेवन स्पोर्ट्स क्लब, मॉडल हाउस व शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होने वाली पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी। यह पूजा कमेटियां शहर की पुरानी कमेटियों में से हैं। इसके बाद ही अन्य जगहों पर पूजा शुरू हो हुई है।

लखनपुरी में माता के भव्य पूजा पंडाल सजाए गए हैं। कहीं इन्हें श्रीराम मंदिर तो कहीं शांति के प्रतीक के रूप में पंडालाें को बनाया गया है। बंगाली क्लब के देव भट्टाचार्या बताते हैं कि यहां की पूजा 108 साल पुरानी है। इसके बाद ही हीवेट पर अन्य जगहों पर पूजा होना शुरू हुआ है। बताया कि यहां तैयारियां पूरी हो गई हैं, इस बार पूरे उत्साह से पूजा होगी। कोरोना के कारण पिछले दो साल तो बहुत थोड़े में आयोजन हुआ था। इस बार पूरे उत्साह में पूजा होगी।

उधर जोगेंद्र पाठक रोड में आयोजित पूजा के सचिव निलय सेन ने बताया कि यह दूसरे नम्बर की पुरानी पूजा है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माता की प्रतिमा आ गई है। विक्ट्री इलेवेन स्पोर्ट्स क्लब पूजा के सचिव शुशांत कुमार मुखर्जी ने बताया कि तैयारियां हो गई हैं, यहां ज्यादा जगह तो है नहीं तो ज्यादा कुछ नहीं हो पाता है। इस बार पूजा 49वां है अगले साल स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जाएगा। इसके अलावा मॉडल हाउस में पंडाल को अयोध्या में निर्माणधीन राम मंदिर का रूप दिया गया है और विद्यांत कॉलेज में तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button