उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

संभावित मंत्रियों को योगी ने चाय पर बुलाया, सीएम आवास पर सुबह 10 बजे होगी मुलाकात

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को शपथ लेने वाले करीब 50 मंत्रियों के नाम बुधवार की देर रात दिल्ली में फाइनल किये गये. इसके लिए कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली गये थे. उन्होंने यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लंबी मंत्रणा की. जिसके बाद में बीजेपी के मंत्रियों के नाम फाइनल किये जा चुके हैं. अब इन सभी संभावित मंत्रियों को शुक्रवार की सुबह 10 बजे योगी ने चाय पर बुलाया है. सुबह 10 बजे सीएम आवास पर इन मंत्रियों से योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे.

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे. बीजेपी ने शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. ऐसे में शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल पर फाइनल चर्चा के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुचे हैं. इसी के मद्देनजर वे देर रात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने फिलहाल 70 नामों की लिस्ट तैयार की है. जिनमें से करीब 50 नामों पर मुहर लगेगी. सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ इसी लिस्ट पर मंथन करने के लिए दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. बैठक में धर्मेंद्र प्रधान और बीएल संतोष भी मौजूद रहे. इस बीच गुरुवार को शाम चार बजे लखनऊ में बीजेपी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसमें अमित शाह और रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे. बैठक के दौरान ही योगी को विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button