उत्तर प्रदेशबड़ी खबररामपुर

आजम के गढ़ रामपुर में सपा पर बरसे योगी

  • सपा के लागों को विकास, महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य से कोई लेना देना नहीं: योगी

रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकसभा उपचुनाव के दौरान रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के लिए चुनाव प्रचार किया और मतादाताओं से वोट की अपील की। एक चुनावी सभा में उन्होंने समाजवादी पार्टी और आजम खां पर हमला बोलते कहा कि सपाईयों के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा कोई मायने नहीं रखता। इसलिए 23 जून को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कीजिए।

रामपुर के विलासपुर विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग रामपुर को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समाज लिए थे। रामुपुर की पहचान को वह लोग बदल रहे थे। रामपुर का चाकू डबल इंजन की सरकार के हाथ में आता है तो गरीबों की सुरक्षा करता है, व्यापारियों की सुरक्षा करता है। गरीब-गरीब होता है। उसकी कोई जाति, धर्म नहीं होता है। भाजपा की सरकार के यहां के भूमाफियाओं को सजा दिलाने का काम किया है।

आजम खान का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि यहां के भूमाफिया गरीबों, दलितों की भूमि पर कब्जा किये थे। सत्ता की एंठन से वह गरीबों को दबाना चाहते थे। सत्ता बदली। हमारी सरकार आई तो उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया गया। गरीबों की जमीन खाली कराई गयी है। बिना भेदभाव के सरकारी धन का यहां के विकास के लिए उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग कभी प्रदेश का हित नहीं कर सकते। यह लोग प्रदेश को लूटेंगे। बहन बेटियों की इज्जत लूटने वाले हैं। बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों के बारे में सपा के नेता कहते हैं कि बच्चे हैं, गलती हो जाती है।

पहले नौजवानों को नौकरी नहीं मिल पाती थी। सरकारी नौकरी निकलते ही एक परिवार के लिए वसूली के लिए झोला लेकर निकल पड़ते थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने पांच सालों में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। 60 लाख लोगों को परम्परागत उद्यम से जोड़ते हुए रोजगार दिया। एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निपथ योजना का विराधे करने वालों को भी घेरा। विपक्ष के लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। हर परिवार का एक नौजवान रोजगार से जुड़ेगा। गुण्डे माफियाओं पर कार्रवाई होगी। इसलिए मेरी अपील है कि सब लोग मिलकर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाईए। इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button