उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

नन्हे बच्चों ने 6 साल की उम्र मे रखा जिंदगी पहला रोजा

संतकबीरनगर। रमजान माह रहमतों,बरकतों तथा मगफिरत का महीना है। रमजान माह की आमद से महीनों पहले तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रमज़ानुल मुबारक का पाक महीना से फैज़ियाब होने के लिए बच्चों में काफी हौसला देखने को मिल रहा है। वह काबिले तारीफ है। जहाँ हट्टे कट्टे रोजा रखने में पसीने छूटने लगते है,वही नंन्हे बच्चों में जबरदस्त हौसला देखने को मिल रहा है,इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम,बेलहर ब्लाक क्षेत्र के मोहम्मद अहमद पुत्र फिरोज अहमद निवासी हटवा  6 साल की उम्र में शुक्रवार को अपनी जिंदगी का पहला रोज़ा रखा। सेहरी के समय उसने सेहरी किया तथा पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर उसने शाम को अफ्तारी कर अपना रोज़ा मुकम्मल किया। इस बाबरकत माह रमज़ान का पहला रोज़ा रखकर घर वालों की दुआएँ हासिल कीं। बाबा मास्टर अब्दुस्सलाम,दादी जुबैदा खातून,माता फ़िरदौस जहाँ,चाचा महताब अहमद और नौसाद अहमद ने नन्हे रोजेदार को दुआओं के साथ साथ मुबारक बाद भी दी।इसी क्रम में बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई निवासी अजमत हुसैन पुत्र वसीयत हुसैन ने 8 साल की उम्र में शनिवार को अपने ज़िन्दगी का पहला रोजा रखा जो अल कौसर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट लोहरौली ठकुराई में में पठन पाठन चल रहा है।घर का माहौल दीनी होने के नाते नंन्हे में इबादत का शौक़ पैदा हुआ। और उन्होंने रोज़ा के साथ साथ ख़ूब इबादत भी किया। दोपहर के बाद प्यास लगी,लेकिन अम्मी अब्बू को देखकर रोजा रखने का हौसला मिला और अपना रोज़ा मुकम्मल किया।बच्चे की इस जज़्बे से परिवार में ख़ुशी का माहौल है। बच्चा पढ़ने लिखने में भी आगे हैं। खूब मन लगाकर पढ़ाई करता हैं। घर वालों का कहना मानता हैं। दादी अजरुन्निसा,माता राशिदा खातून,चाचा हकीकत हुसैन और वकालत हुसैन और बहन अलीशा खातून आदि ने नन्हे रोजेदार को मुबारकबाद और दुआओं से नवाज़ा है। और इस नन्हे को बेहतर एव उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button