उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर देहात : अग्निपथ योजना के विरोध में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे युवा

कानपुर देहात। जनपद में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन कुछ युवाओं द्वारा किया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा लालपुर रेलवे ट्रैक पर जाम लगाने पहुंच गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। देश में शुक्रवार को अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में जनपद में भी कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर सड़कों पर सैकड़ों युवा इस योजना के विरोध में उतर आए और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।

पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर पहले से ही अलर्ट पर है जिसके चलते सूचना मिलते ही प्रदर्शन कर रहे युवाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। युवाओं ने कानपुर से झांसी वाले हाइवे को जाम कर दिया। इसी के साथ सैकड़ों युवा लालपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए जहां पर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर भी खड़े होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पहुंचे और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। युवा उनकी बात को न सुनकर योजना के विरोध में योजना की वापसी के नारे लगाते रहे। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है और आलाधिकारी युवाओं को समझा रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button