उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुल्तानपुर: नहर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

धम्मौर/ सुल्तानपुर। सोमवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकले युवक का शव मंगलवार की सुबह नहर में उतराता मिला। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के धम्मौर गांव का है।

गांव निवासी अनूप सिंह (35) पुत्र स्व. कुंवर बहादुर सिंह सोमवार की देर शाम घर से शौच करने के लिए निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर सुबह साढ़े आठ बजे रायबरेली-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर युवक की लाश धरमैतेपुर गांव के पास नहर में मिली। इसके बाद से ही परिवारीजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई है। युवक के चचेरे भाई विकास सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button