उत्तर प्रदेशकुशीनगर

अध्यक्ष पद हेतु सोमवार को 163 नामांकन  दाखिल 

कुशीनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष पदों हेतु कुल 24 पर्चे क्रय किये गए, आज तक कुल 433 पर्चे बिके। वार्ड सदस्य पद हेतु आज 51 पर्चे बिके आज तक कुल 2745पर्चे क्रय किये गए। अध्यक्ष पद हेतु सोमवर कुल 163 नामांकन दाखिल हुए व अब तक कुल 249  नामांकन दाखिल हुए। सदस्य पद हेतु आज कुल 853 नामांकन दाखिल हुए आज तक  सदस्य पद हेतु कुल 2207 नामांकन दाखिल हुए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु सोमवार पडरौना में 15 एवं कुशीनगर में 12 एवं हाटा में 09 नामांकन  हुए।

इस क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु पडरौना से 05(कुल 45) कुशीनगर से 03( कुल 37) हाटा से 02 (कुल 26),  दुदही से 00 (कुल 29), सेवरही से 01(कुल 26) तमकुहीराज से 02 (कुल 40),  छितौनी से 04(कुल 44),  सुकरौली – 02 (कुल 25), फाजिलनगर से 01(कुल 34) रामकोला से 02(कुल 44),  मथौली से 01(कुल 25), कप्तानगंज से 01(कुल 41) और खड्डा से 00 (कुल 17) कुल 24 (कुल 433)पर्चे क्रय किये गए।

वहीं वार्ड मेंबर हेतु पडरौना से 08 (कुल 355), कुशीनगर से 04 (कुल 361),  हाटा से 04 कुल (308),  दुदही से 06(कुल 155) सेवरही से 07(कुल 232) तमकुहीराज से 00(कुल157), छितौनी से 04(कुल 169), सुकरौली से 00 (कुल 134), फाजिलनगर से 01 (कुल 159), रामकोला से 10 (कुल 327), मथौली से 02(कुल 124), कप्तानगंज से 03(कुल 163) तथा खड्डा से 02 (कुल101) इस प्रकार कुल 51 (कुल 2745) पर्चे खरीदे गए।

अध्यक्ष पद हेतु नगर पालिका परिषद पडरौना से 15 (14 प्रत्याशियों के सापेक्ष कुल 19), नगर पालिका परिषद कुशीनगर से 12 (17 प्रत्याशियों के सापेक्ष कुल 25), नगरपालिका परिषद हाटा से 09 (09 के सापेक्ष कुल 11) नगर पंचायत रामकोला से 23 (कुल 24)  नगर पंचायत कप्तानगंज से 08(कुल 20) नगर पंचायत सेवरही से 09(कुल 14) नगर पंचायत छितौनी से 14 (कुल 30)  नगर पंचायत दुदही से 14(कुल 20) नगर पंचायत तमकुही राज से 14 (कुल 22), नगर पंचायत फाजिलनगर से 11 (कुल 19),नगर पंचायत मथौली से 10(कुल 15) नगर पंचायत सुकरौली से 12 (कुल16) इस प्रकार आज कुल 163 नामांकन पत्र दाखिल हुए और अब तक 249 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।

सदस्य पद हेतु नगर पालिका परिषद पडरौना से 120(कुल 277), नगर पालिका परिषद हाटा से 100 (कुल 224), नगर पालिका परिषद कुशीनगर से 94 (कुल 282), नगर पंचायत रामकोला से 94(कुल 186), नगर पंचायत कप्तानगंज से 25 (कुल 107), नगर पंचायत खड्डा से 49(कुल 70 ), नगर पंचायत सेवरही से 55(कुल 167), नगर पंचायत छितौनी से 71  (कुल 126), नगर पंचायत सुकरौली से 61 (कुल 101), नगर पंचायत दुदही 39 (कुल 125), नगर पंचायत तमकुहीराज से 53 (कुल 125), नगर पंचायत फाजिलनगर से 40 (कुल 117),  मथौली में 52 (कुल 100)इस प्रकार आज कुल 853 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सदस्य पद हेतु अब तक कुल नामांकन 2207 दाखिल हुए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button