उत्तर प्रदेशलखनऊ

दुबे के परिजनों से मुलाकात न होने पर बोले अखिलेश यादव, कहा- कुछ नेता समझा रहे होंगे, मत मिलना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज देवरिया हत्याकांड में मारे के लोगों के परिजनों से मुलाकात करने देवरिया पहुंचे। सबसे पहले तो सपा मुखिया रुद्रपुर के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेहड़ा टोला पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने नरसंहार में मारे गए दुबे परिवार के पांच लोगों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हालांकि मृतक दुबे के परिवार वालों ने अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं की। दरअसल, मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने पहले ही सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने से इंकार कर दिया था। वहीं इस दौरान अखिलेश यादव ने मृतक सत्य प्रकाश दुबे के घर के अंदर भी गए और बिखरे सामान को देखकर वह काफी विचलित हुए। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे।

वहीं मृतक सत्य प्रकाश दुबे के परिवार वालों से मुलाकात नहीं होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि वो परिवार नहीं मिलना चाहता वो उसकी भावना है, हो सकता है ये उसके बेटे की भावना नहीं हो सकती, कुछ ऐसे नेता है जो उसको समझा रहे होंगे। मत मिलना तुम, उनको नीचा दिखा दो, अपमानित कर दो। सपा मुखिया ने कहा कि सवाल ये नहीं है हम किसी के भी दुख में शामिल होने आए हैं।

जब बुलडोजर से किसी की मां बेटी को जला दिया गया आप उस परिवार से और उसके बेटे से मिलने नहीं गए और उस बेटे को इस सरकार ने ठंड में नंगा किया था, मैं तो कहता हूं उस बेटे से क्यों नहीं मिलते हो जाकर। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मैं आर्थिक सहायता इस परिवार की और अगर वो परिवार कहेगा तो उस परिवार की भी करूंगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button