उत्तर प्रदेशबस्ती

वार्षिक परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

बस्ती। ब्राइटन ग्लोबल अकादमी, बस्ती मे “वार्षिक परीक्षा फल और पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन 18 मार्च की शाम किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण भारद्वाज आईजी बस्ती रेंज थे। आईजी श्री भारद्वाज के कार्यालय से बताया गया कि वह सिद्धार्थनगर तहसीलदिवस मे व्यस्त हो गए है।

वरिष्ठ पत्रकार मज़हर आज़ाद, शमसुद्दीन, विद्यालय के सरपरस्त सत्तार भाई, प्रबंधक वसीम अकरम आदि मौजूद रहे, जिन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं व अभिभावकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक एवम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आयशा नाज़ ने किया।
प्रथम, ख़दीजा अलीम खान नर्सरी क्लास।
द्वितीय, अरफान खान एलकेजी।

प्रथम- अली खान। द्वितीय- सुफ़ियान और ज़ोहरा-यूकेजी। प्रथम- अरहाम अहमद,द्वितीय- फ़िज़ा और अम्मार क्लास प्रथम। प्रथम-अरीबा,द्वितीय-आयेशा खातून क्लास दो।प्रथम-धैर्य,द्वितीय तस्मिया क्लास थर्ड।प्रथम- आतिफ,द्वितीय -अदीबा क्लास चार। प्रथम- मुदस्सिर अली,द्वितीय- अनाबिया क्लास पाँच।

प्रथम- आदर्श मिश्रा,द्वितीय- उत्कर्ष क्लास छ।
प्रथम- रमशा,द्वितीय- उम्मे हानी क्लास सातवीं।
प्रथम- हुमैरा,द्वितीय- ओवैस सहित और भी बहुत सारे बच्चों को खेलकूद और एक्सट्रा, साहित्यिक, सांस्कृतिक, डांस और मेन्टल मैथ आदि के बेहतर प्रदर्शन को लेकर इन सभी को मैडल और ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक वसीम अकरम, वक़ार यूनुस, प्रधानाचार्या श्रीमती सूफिया नुसरत, उपप्रधानाचार्य इरफ़ान अहमद, शिक्षक नितिन वर्मा, आयेशा नाज़, साएका हाशमी, ज्योति शुक्ला, ताहिया खान, स्वेता पांडेय, मानसी सिंह, सायरा अंसारी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर बहुत सारे अभिभावक भी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button