टेक

स्पैम कॉल्स से बचें: ऐसे करें DND एक्टिवेट | पूरी जानकारी

आज के समय में हर किसी को दिनभर में कई बार अनचाही स्पैम कॉल्स का सामना करना पड़ता है – चाहे वो प्रमोशनल ऑफर हो, बीमा की पॉलिसी, क्रेडिट कार्ड या फिर फर्जी लोन कॉल्स। यह न सिर्फ समय बर्बाद करती हैं बल्कि कई बार धोखाधड़ी का शिकार भी बना सकती हैं। ऐसे में आपको ज़रूरत है DND यानी Do Not Disturb सर्विस को एक्टिव करने की, जो ट्राई (TRAI) द्वारा उपलब्ध कराई गई एक सुविधा है।

DND सर्विस के जरिए आप अपने मोबाइल नंबर पर आने वाली सभी प्रमोशनल और टेलीमार्केटिंग कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं। यह सर्विस हर टेलीकॉम ऑपरेटर जैसे Jio, Airtel, VI और BSNL में उपलब्ध है। आप इसे SMS भेजकर, टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए बड़ी ही आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, आप अपने नंबर से START 0 लिखकर 1909 पर SMS भेज सकते हैं। इससे सभी तरह की प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज ब्लॉक हो जाएंगे। यदि आप केवल कुछ कैटेगरी की कॉल्स रोकना चाहते हैं जैसे बैंकिंग, एजुकेशन, मार्केटिंग आदि, तो START के बाद संबंधित कोड लिखना होगा (जैसे START 1, START 2 आदि)।

DND एक्टिवेशन के 7 दिनों के भीतर यह सेवा लागू हो जाती है और अगर इसके बाद भी कॉल्स आती हैं तो आप ट्राई में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

तो अब समय है फालतू कॉल्स से छुटकारा पाने का। आज ही अपने फोन में DND एक्टिव करें और पाएं चैन की सांस!

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button