टेक
D2M Trial: भारत में सफल ट्रायल, मोबाइल बनेगा ‘छोटा टीवी’
Computer Jagat 24
Follow on X
3 weeks ago

भारत में डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि सामने आई है। दिल्ली में Direct-to-Mobile (D2M) टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल किया गया है, जिसे भविष्य में मोबाइल मीडिया उपभोग का तरीका बदलने वाला कदम माना जा रहा है।
Direct-to-Mobile (D2M) Technology की मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के सीधे अपने मोबाइल पर टीवी चैनल, वीडियो और अन्य कंटेंट देख सकेंगे। यह तकनीक मोबाइल को एक तरह से “छोटा टीवी” बनाने की क्षमता रखती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिस्टम खासकर उन क्षेत्रों के लिए उपयोगी हो सकता है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है। साथ ही यह डेटा खर्च को भी कम कर सकता है। Delhi में हुए सफल ट्रायल के बाद अब इसके बड़े पैमाने पर रोलआउट की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।
Computer Jagat 24
Follow on X
3 weeks ago



