टेक

बारिश में वॉशिंग मशीन चलाने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानियां

बारिश का मौसम जहां एक ओर राहत देता है, वहीं दूसरी ओर यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। खासकर अगर आप इस मौसम में वॉशिंग मशीन का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो मशीन की मोटर फुक सकती है या शॉर्ट सर्किट हो सकता है

विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश में बढ़ी हुई ह्यूमिडिटी (नमी) और कभी-कभी घर में जमीन पर पानी जमा होना मशीन के इलेक्ट्रिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग वॉशिंग मशीन को खुले या बालकनी में रखते हैं, जिससे वह बारिश के छींटों या नमी के संपर्क में आ जाती है।


⚠️ बारिश में वॉशिंग मशीन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  1. मशीन को कभी गीली ज़मीन पर न रखें।

  2. ओपन एरिया में रखी मशीन को रेन कवर्स से ढकें।

  3. भीगे हाथों से मशीन न चलाएं।

  4. मल्टीप्लग या सॉकेट में वाटरप्रूफिंग जरूरी है।

  5. फ्लडिंग वाले एरिया में मशीन को ऊंचाई पर रखें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button