टेक
Tata Sumo का मॉडर्न कॉन्सेप्ट डिजाइन वायरल – क्या iconic SUV फिर से वापस आ रही है?

टाटा मोटर्स की क्लासिक और लोकप्रिय SUV Tata Sumo का मॉडर्न कॉन्सेप्ट डिजाइन सोशल मीडिया पर हाल ही में खूब वायरल हो रहा है, जिससे कार प्रेमियों और ऑटो उत्साही लोगों के बीच इसके संभावित “वापसी” की चर्चा फिर से तेज हो गई है। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @geekedout__ नाम के एक उपयोगकर्ता द्वारा शेयर की गई डिज़ाइन इमेजेज़ में Sumo को एक बिल्कुल नए और रग्ड SUV लुक में दिखाया गया है। इस नए कॉन्सेप्ट डिज़ाइन में स्लिम LED हेडलाइट्स, बोल्ड ग्रिल, बड़े व्हील्स, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और इंटीरियर में आधुनिक टचस्क्रीन समेत कई अपग्रेडेड फीचर्स शामिल हैं, जिससे यह आज के समय की मॉडर्न SUVs जैसा दिखता है, लेकिन अपनी क्लासिक पहचान को भी बरकरार रखता है।



