स्मार्टफोन हैक होने पर करता है ये 5 इशारे, बिल्कुल न करें इग्नोर
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि आपकी निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स और सोशल लाइफ का पूरा खजाना होता है। ऐसे में अगर आपका फोन हैक हो जाए, तो यह बड़ी मुसीबत बन सकता है। लेकिन चिंता की बात यह है कि ज़्यादातर लोग फोन हैक होने के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं।
1. फोन स्लो हो जाना: अगर आपका फोन अचानक धीमा चलने लगे या बार-बार हैंग हो, तो ये किसी मैलवेयर का संकेत हो सकता है।
2. बैटरी तेजी से खत्म होना: बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो बैकग्राउंड में कुछ अनजान ऐप्स एक्टिव हो सकते हैं।
3. अनजान ऐप्स या फाइलें दिखना: जो ऐप्स आपने कभी डाउनलोड नहीं कीं, अगर वो फोन में नजर आएं, तो समझिए खतरा है।
4. डेटा का अचानक बढ़ जाना: अगर मोबाइल डेटा की खपत अचानक बहुत बढ़ गई है, तो हो सकता है हैकर आपके फोन से डेटा ट्रांसफर कर रहा हो।
5. पॉप-अप और अनचाही नोटिफिकेशन: बार-बार अजीब एड्स या पॉप-अप आना वायरस या स्पायवेयर का संकेत हो सकता है।
अगर आपके फोन में ये लक्षण दिखें, तो तुरंत एक्शन लें—अज्ञात ऐप्स हटाएं, एंटीवायरस स्कैन करें और जरूरी हो तो फोन को रीसेट करें।



