टेक
iPhone वीडियो सीधे कार के डिस्प्ले पर देखें — Apple का नया CarPlay अपडेट

एप्पल अपने iPhone और कार इंटीग्रेशन अनुभव को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट ला रहा है। नई जानकारी के अनुसार Apple CarPlay में वीडियो प्लेबैक सपोर्ट जोड़ा जा रहा है, जिससे आप अपने iPhone के वीडियो सीधे कार की स्क्रीन पर देख सकेंगे। यह फीचर iOS 26.4 बीटा अपडेट के साथ डेवलपर्स को उपलब्ध कराया गया है और इसका उद्देश्य मनोरंजन विकल्प को बढ़ाना है।



