उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरसुलतानपुर

प्रवासियों को बीच सफर में छोड़ वापस लौटी बस, निजी साधन से पहुंचे घर

भूपेंद्र सिंह


सुलतानपुर। औरैया सड़क हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनपद के अधिकारियों को अन्य प्रांतों से पैदल, साइकिल,मोटरसाइकिल या अन्य प्राइवेट साधनों से यात्रा कर रहे प्रवासियों के लिए पुलिस व प्रशासन को उनके खान पान की मुकम्मल व्यवस्था दिलाए जाने के साथ उन्हें उनके घरों तक छोडने के निर्देश दिए है। प्रदेश की मुखिया के दो टूक निर्देशों के बावजूद मातहत कर्मी मुख्यमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर रहे है।

जिसका नतीजा यह है कि अभी भी राजमार्गों पर प्रवासियों की आवक बनी हुई है। मंगलवार को सुलतानपुर के जयसिंहपुर तहसील के करीब डेढ़ दर्जन यात्री गुजरात, राजकोट से ट्रेन से चलकर प्रयागराज पहुंचे। वहाँ से वह सभी प्रवास फ्री बस सेवा की मदद से सुल्तानपुर जनपद के अयोध्या-प्रयाजराज मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल पहुँचे।

जहां पहुंचने पर प्रशासन द्वारा उन लोगों का स्वास्थ परीक्षण कराते हुए सभी लोगो को अनुबंधित बस सेवा के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न गांवों छीटेपट्टी से 8,माधवपुर के 3, राजापुर के 2, सुमेरपुर एक व अन्य लोगों को गंतव्य स्थान तक के लिए रवाना किया गया। उस बस सेवा व उनके कर्मी सभी प्रवासियों को बीच मे ही सेमरीबाजार में छोड़कर मय वाहन चालक वापस लौट गया। जिससे यह सभी करीब 15 प्रवासी सेमरीबाजार में करीब दो तीन घन्टे तक साधन का इंतजार करते रहे।अंततःडायल112 पर मौजूद सेमरी पुलिस से मदद मांगी।स्थानीय पुलिस ने 600 रुपये में एक निजी साधन तय करके प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button