उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में क्लास 9 के छात्र ने पार्क में लगा ली फांसी, क्या थी वजह

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ में जानकीपुरम की आकांक्षा परिसर कालोनी में रहने वाले सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के कक्षा नौ के छात्र आरव सिंह (14) ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। उसका शव कालोनी के बाहर बने पार्क में झूले से लटकता मिला। आरव सीएमएस की अलीगंज सेक्टर ओ शाखा में पढ़ता था। आरव के इंजीनियर पिता आलोक सिंह ने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोला। डीसीपी का कहना है कि आरव की परीक्षाएं चल रही थीं। बुधवार को होने वाली परीक्षा के लिये ही उसके पिता ने सुबह कुछ कह दिया था जिस पर सम्भवत उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि घर वालों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

आरव के पिता आलोक सिंह सीपीडब्ल्यूडी में सहायक अभियन्ता हैं। वह पत्नी हेमन सिंह, बेटे आरव व बेटी सोना सिंह के साथ आकांक्षा परिसर कालोनी में रहते हैं। बुधवार सुबह छह बजे लोग पार्क में टहलने के लिये पहुंचे तो देखा आरव का शव झूले से लटक रहा है। आलोक पड़ोसियों के साथ पार्क पहुंचे। आरव को नीचे उतारा और अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी करने की पुष्टि हुई है।

पोस्टमार्टम हाउस पर मोहल्ले के लोगों ने चर्चा की कि आरव की परीक्षाएं चल रही थीं। मंगलवार को पेपर गड़बड़ हो गया था। बुधवार को भी पेपर था। मां ने उसे तड़के साढ़े तीन बजे ही उठा दिया था। बताया जाता है कि इस बीच आरव मां का दुपट्टा लेकर पार्क में चला गया और फांसी लगी ली।

Related Articles

Back to top button